डीसी ऑफिस से पचास मीटर दूर नोटिस पहुंचने में लग गए 15 दिन

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

डीसी कार्यालय से जारी नोटिस नगर परिषद दफ्तर तक पहुंचने में 15 दिन लग गए। उपायुक्त कार्यालय से नगर परिषद ऑफिस की दूरी महज 50 मीटर है, लेकिन इसकी रफ्तार को देखकर यही कहा जा सकता है… वाह री व्यवस्था।

दरअसल, शहर की मुख्य सड़क के किनारे खुले में कूड़ा फेंकने के मामले में चंबा के पूर्व उपायुक्त ने सफाई ठेकेदार को नोटिस जारी किया था। यह नोटिस 23 जनवरी को जारी किया गया था। नगर परिषद को यह सात फरवरी को मिला है। हालांकि, अभी तक यह नोटिस संबंधित ठेकेदार तक नहीं पहुंचा है।

बता दें कि जनवरी में शहर में घरों से कचरा एकत्रित कर कूड़ा संयंत्र केंद्र तक पहुंचाने के बजाय मुख्य बाजार की सड़क के किनारे जला दिया गया था। यह मामला सामने आने के बाद उपायुक्त ने संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। साथ ही नगर परिषद को भी मामले में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।

हैरत की बात तो यह है कि 23 जनवरी को जारी नोटिस 15 दिन बाद नगर परिषद को मिला है। अभी मामले में ठेकेदार से जवाबतलबी नहीं हो पाई है। संबंधित ठेकेदार अभी नोटिस न मिलने की बात कह रहा है तो नप के अधिकारी जल्द ठेकेदार को इसे जारी करने की बात कह रहे हैं।

ठेकेदार सुबोध पाठक के बोल

उधर, चौगान वार्ड की सफाई व्यवस्था के ठेकेदार सुबोध पाठक ने कहा कि उपायुक्त चंबा का नोटिस अभी तक उनके पास नहीं पहुंचा है। न ही उन्हें इस बारे में जानकारी है।

नगर परिषद चंबा के कार्यकारी अधिकारी संदीप के बोल

वहीं, नगर परिषद चंबा के कार्यकारी अधिकारी संदीप ने कहा कि खुले में कूड़ा-कचरा जलाने के मामले में उपायुक्त का नोटिस नगर परिषद कार्यालय पहुंच गया है। जल्द ही संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाएगा।

उपायुक्त चंबा मुकेश रेपस्वाल के बोल

उपायुक्त चंबा मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि खुले में कूड़ा-कर्कट जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है। नप चंबा के पास देरी से नोटिस पहुंचने के मामले की जांच होगी। साथ ही संबंधित ठेकेदार का जवाब आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...