नाहन में पश्चिम बंगाल पुलिस की दबिश, फर्जी सिम कार्ड व OTP के खेल में शख्स गिरफ्तार

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

फर्जी सिम कार्ड और वन-टाइम पासवर्ड की कथित जालसाजी में पश्चिम बंगाल पुलिस ने नाहन के 35 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक जालसाजी में आरोपी द्वारा ओटीपी को हासिल करने के बाद इसे आगे शेयर किया जाता था।

पश्चिम बंगाल पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल भी बरामद किए हैं। स्थानीय अदालत से ट्रांजिट रिमांड लेने के बाद आरोपी को 06 फरवरी को ले जाया गया। माना जा रहा है कि आरोपी के तार अंतराष्ट्रीय गिरोह से जुड़े हुए है। आरोपियों द्वारा देश भर में व्यक्तियों के साथ मिलकर व्हाट्सएप ओटीपी की अवैध खरीद और बिक्री में भाग लिया जा रहा था।

जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल की मुर्शिदाबाद पुलिस ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद घर पर दबिश देकर गौरव को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल की पुलिस अरेस्ट वॉरंट लेकर नाहन पहुंची थी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा के बोल

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने बताया कि सरसरी तौर पर इतनी ही जानकारी है कि युवक के खिलाफ आईपीसी (IPC) की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। उन्होंने कहा कि युवक द्वारा मोबाइल में मिलने वाले ओटीपी को आगे फॉरवर्ड किया जाता था, इससे अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...