मंडी में चिट्टा सप्लायर मां-बेटा सलाखों के पीछे, बेटी-दामाद भी तस्करी में शामिल

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

मंडी जिला पुलिस ने चिट्टे के कारोबार में संलिप्त दो और अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में सफलता हासिल की है। इस बार मंडी पुलिस ने जिला शहर में चिट्टे की सप्लाई करने वाले मां और बेटे को धर दबोचा है। इन दोनों आरोपियों को बीते रोज मंडी शहर के बराधीवीर से साढे 20 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है।

यह लोग पंजाब से इस चिट्टे की सप्लाई लेकर आ रहे थे। आरोपी महिला का नाम मंजू देवी है और बेटे का नाम आकाश है, जो मंडी शहर के सुहड़ा मोहल्ला के रहने वाले हैं। पुलिस जांच में यह सामने आया है कि मंजू नाम की यह महिला चरस की सप्लाई का काम भी करती है।

चिट्टे के इस काले कारोबार में यह महिला शहर में नेटवर्क के तहत काम कर रही थी। इस काले कारोबार में इसके परिवार के साथ बेटी और दामाद भी शामिल हैं। वीरवार को मां-बेटे को सदर थाने लाया गया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने भी उनसे पूछताछ की।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र के बोल

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने बताया कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। यह दोनों आरोपी अपनी निजी गाड़ी में पंजाब से चिट्टे की खेप लेकर आ रहे थे। फिलहाल दोनों आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर है, जिनसे गहनता से पूछताछ जारी है।

उन्होंने कहा कि इनके साथ इस काले कारोबार में संलिप्त अन्य आरोपी भी जल्द सलाखों के पीछे होंगे। नशे के काले कारोबार में संलिप्त अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बक्शा जाएगा। जिला में कई अपराधी पुलिस की रडार में हैं और आने वाले समय में वह भी सलाखों के पीछे होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...