45वीं जूनियर राष्ट्रीय महिला अंडर-20 हैंडबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम ने कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

बिहार के सारण में चल रही 45वीं जूनियर राष्ट्रीय महिला अंडर-20 हैंडबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। कांस्य पदक जीतने वाली टीम में राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ की तीन छात्राये भी शामिल है।

टीम ने पदक तालिका तक के अपने सफ़र में मुंबई हैंडबॉल अकैडमी, उड़ीसा, जम्मू कश्मीर तथा चंडीगढ़ को परास्त कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। जहां कड़े संघर्ष के बाद दिल्ली की टीम से परास्त होने के बाद टीम को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।

प्रदेश की टीम में सोलन जिला की सोनाली, उषा भट्टी तथा मीनू भी शामिल रही तीनों खिलाड़ी राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ की छात्राएं हैं जो हैंडबॉल प्रशिक्षक आशीष कुमार के पास प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं।

जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष देशराज ठाकुर, महासचिव राजेश शर्मा, संयुक्त सचिव गोपाल ठाकुर, राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ के प्राचार्य, शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ कुलदीप समेत सभी जिला संघ के सभी पदाधिकारियों ने इन खिलाड़ियों की सफलता पर प्रसन्नता जाहिर की है।

देसराज ठाकुर ने बताया कि तीनों खिलाड़ियों का जिला हैंडबॉल संघ की तरफ से स्वागत किया जाएगा तथा इन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम में किए गए शानदार योगदान के लिए जिला सोलन हैंडबॉल संघ सम्मानित भी करेगा।

राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ की प्रधानाचार्य सपना पंडित ने तीनों छात्रायों को कांस्य पदक मिलने पर बधायी दी और कहा कि कॉलेज की तरफ़ से जो भी सुविधाएँ छात्रायों को चाहिए होंगी वो उनके द्वारा दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...