10 को रोजगार मेले का लाभ उठाएं युवा, मैट्रिक से लेकर डिप्लोमा और डिग्रीधारक युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

--Advertisement--

मैट्रिक से लेकर डिप्लोमा और डिग्रीधारक युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

हिमखबर डेस्क

मैट्रिक पास, बारहवीं पास, आईटीआई, बहुतकनीकी डिप्लोमाधारक, होटल मैनेजमेंट, स्नातक और स्नातकोत्तर युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की ओर से 10 फरवरी को भोरंज में रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है।

निगम की जिला समन्वयक निशा कटोच ने बताया कि इस रोजगार मेले में लगभग 20 प्रसिद्ध कंपनियां पात्र युवाओं का चयन करेंगी और उन्हें मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प है और इसके लिए हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के माध्यम से भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में भोरंज में रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है।

जिला समन्वयक ने पात्र युवाओं से इस रोजगार मेले का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि मेले के संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 70186-48424, 82196-29117 और 90235-33255 पर संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...