2 फ़रवरी को मनाया जाएगा राज्य स्तरीय विश्व आद्रभूमि दिवस

--Advertisement--

रिवालसर – अजय सूर्या

इस वर्ष राज्य स्तरीय विश्व आद्रभूमि दिवस 2 फरवरी, 2024 को राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिवालसर में मनाया जाएगा। विश्व प्रसिद्ध रिवालसर झील व आद्रभूमि के संरक्षण एवं विकास के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य आद्रभूमि ऑथोरिटी शिमला द्वारा एक सप्ताह तक चलने वाले विशेष जागरूकता अभियान तथा सफाई अभियानों आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम के तहत 27 जनवरी, 2024 को पहली विशेष जागरूकता रैली व सफाई अभियान की शुरुआत राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिवालसर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार जी द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर की गई थी।

29 जनवरी को त्रिसंगम पब्लिक स्कूल रिवालसर द्वारा झील परिसर में वेटलैंड जागरूकता रैली व सफाई अभियान चलाया गया। 30 जनवरी को यूनिटी पब्लिक स्कूल रिवालसर द्वारा झील परिसर में वेटलैंड जागरूकता रैली व सफाई अभियान चलाया गया। 31 जनवरी को सरस्वती विद्या मंदिर रिवालसर द्वारा झील परिसर में वेटलैंड जागरूकता रैली व सफाई अभियान चलाया गया।

शिक्षा खण्ड रिवालसर के खंड स्त्रोत समन्वयक एवं विश्व आद्रभूमि दिवस कार्यक्रम के समन्वयक ओम प्रकाश ने बताया कि इस बार इस वर्ष राज्य स्तरीय विश्व आद्रभूमि दिवस 2 फरवरी, 2024 को राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिवालसर में हिमाचल प्रदेश राज्य आद्रभूमि ऑथोरिटी ( हिमकॉस्ट) शिमला के सौजन्य से उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा मण्डी, जिला मण्डी द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में सुरक्षा गार्ड समेत कई पदों पर भर्ती, 12-17 अक्टूबर तक कैंपस इंटरव्यू

सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा पर्यवेक्षक के पदों पर भर्ती...

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...