नशे संग दबोचे तस्कर, पुलिस ने 1.20 किलो चरस, 1.859 किलो अफीम की बरामद

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

शिमला पुलिस की नशा माफिया के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। शिमला पुलिस के स्पेशल सैल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ठियोग के पास एक व्यक्ति को चरस और अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.859 किलोग्राम अफीम और 1.020 किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने चरस और अफीम की खेप कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी चरस और अफीम की खेप कहां से लेकर आया और कहां सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस आरोपी के बैक वर्ड लिंकेज भी खंगाल रही है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी से नशा माफिया से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते है।

जानकारी के अनुसार शिमला पुलिस के स्पेशल सैल-1 की टीम ने पुलिस थाना ठियोग के तहत मनलोग रोड के पास गश्त और चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को चरस और अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान अत्तर सिंह पुत्र लक्ष्मी सिंह निवासी गांव मनलोग तहसील ठियोग जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.859 किलोग्राम अफीम और 1.020 किलोग्राम चरस की खेप बरामद की है।

डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा के बोल

डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा का कहना है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस नशा माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...