जलशक्ति विभाग में की जाएंगी इतनी भर्तियां; अग्निहोत्री बोले, HRTC में भी रखे जाएंगे ड्राइवर-कंडक्टर

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में जल शक्ति विभाग के तहत 10 हजार नई भर्तियां की जाएंगी। यह बात उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कुटलैहड़ विधानसभा के गांव बसाल में आयोजित ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पानी की प्रत्येक स्कीम पर विभाग के कर्मी नियुक्त किए जाएंगे।

एचआरटीसी विभाग में 350 कंडक्टर व 350 चालकों की भी भर्तियां की जाएंगी। इसके साथ ही दर्शन सेवा योजना के तहत 175 रूटों पर नई बसें चलाई जाएंगी। प्रत्येक धार्मिक स्थलों के लिए दर्शन सेवा के लिए स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। हरिद्वार के लिए 50 बसें और अयोध्या के लिए छह स्पेशल बसें चलाई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण व जीर्णोद्धार किया जाएगा। चिंतपूर्णी व बिजली महादेव, बाबा बालक नाथ में रोप-वे स्थापित किए जाएंगे, ताकि लोगों को मंदिर तक जाने के लिए आसानी हो।

इसके साथ उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया कि यदि उनके ध्यान में ऐसा कोई मामला है, जो कि नशे का व्यापार करता है, तो उसे प्रशासन के ध्यान में लाया जाए।

उन्होंने बताया कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे धन दोगुना करने वाले लोगों के झांसे में भी न आएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...