HRTC कंडक्टर को 345 रुपए का टांका लगाना पड़ा महंगा, निगम प्रबंधन ने किया सस्पैंड

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

शिमला में एचआरटीसी लोकल यूनिट में 345 रुपए टांका लगाने यानी सफर के दौरान गबन करने पर निगम प्रबंधन ने कंडक्टर को सस्पैंड कर दिया है। निगम प्रबंधन ने पूरी जांच के बाद परिचालक को सस्पैंड के निर्देश जारी किए हैं।

जानकारी के अनुसार यह मामला 13 जनवरी का है। शिमला-लोकल यूनिट की एक एचआरटीसी बस शिमला से पीरन रूट पर जा रही थी। इस दौरान निगम की फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने बीच मार्ग पर बस का निरीक्षण किया और यात्रियों के टिकटों की जांच की।

इस दौरान टीम ने पाया कि 8 यात्रियों के पास टिकट ही नहीं हैं और जबकि यात्री टिकट की राशि का भुगतान कर चुके हैं। इस रूट पर परिचालक सुदर्शन कुमार सेवाएं दे रहा था। निरीक्षण कर रही टीम ने परिचालक से इसका जवाब मांगा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

वहीं निगम प्रबंधन ने इस मामले को लेकर प्रारंभिक जांच भी बिठाई और प्रबंधन ने परिचालक का पक्ष जाना। निगम प्रबंधन को परिचालक का संतुष्ट पक्ष नहीं मिला, ऐसे में जांच पूरी होने के बाद निगम प्रंबधन ने परिचालक को सस्पैंड कर दिया है।

आरएम लोकल शिमला विनोद शर्मा के बोल

आरएम लोकल शिमला विनोद शर्मा ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि निगम प्रबंधन राजस्व के साथ छेड़छाड़ व गबन बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...