मणिकर्ण के टिपरी में जीप से देवदार के 14 स्लीपर बरामद, तस्कर मौके से फरार

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या

कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी स्थित टिपरी में वन विभाग ने एक बोलेरो जीप से देवदार के 14 स्लीपर बरामद किए हैं। इस दौरान चालक सहित अन्य तस्कर माैके से फरार हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार बीओ भूईन अहिल्या देवी की अगुवाई में वन विभाग की टीम नरैश बीट के तहत आने वाले बागरनाला क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान दियार से भुंतर की ओर करीब 4 बजे एक जीप आ रही थी। टीम ने शक के आधार पर जीप को रोका।

चालक ने वाहन रोकने की बजाय दौड़ाया। वहीं वन विभाग की टीम ने भी वाहन का पीछा किया। इस दौरान 2 व्यक्तियों ने रोड में स्लीपर फैंकने शुरू किए। वन तस्कर 5 स्लीपरों को फैंकने में सफल हुए।

उसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद टिपरी रोड पर उन्हें पकड़ लिया। अंधेरे का फायदा उठाकर वन तस्कर फरार हो गए।टीम ने जीप (एचपी-667356) में देवदार के विभिन्न आकार के 9 स्लीपर बरामद किए जिनमें काेई हैमर नहीं लगा था, वहीं पावर चेन भी बरामद की।

डीएफओ पार्वती प्रवीण ठाकुर के बोल 

डीएफओ पार्वती प्रवीण ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि वाहन से विभिन्न साइज के 14 स्लीपर बिना हैमर मार्क के लदे हुए पाए गए। इस बारे में एफआईआर दर्ज की गई है। चालक सहित अन्य दूसरे तस्करों की धरपकड़ शुरू कर दी है।

ये रहे मौजूद

वन विभाग की टीम में वन रक्षक नरेश, सोनम ठाकुर, नरोगी बीट प्रभारी अमर चंद, बडोगी बीट प्रभारी कंचन शर्मा, बीओ ठेला नीरज शर्मा मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ट्रक से 150 पेटी बीयर बरामद, चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

हिमखबर डेस्क सदर थाना पुलिस ने मंडी भराड़ी क्षेत्र में...

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय संधोल में रिक्त सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित

हिमखबर डेस्क पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय संधोल में शैक्षणिक सत्र...

22 मई से होने वाली जेबीटी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित, सहायक स्टाफ नर्स अभ्यर्थी 15 मई तक दें विकल्प

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) द्वारा आयोजित...