प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री देहरा विधानसभा में अति शीघ्र करेंगे दौरा – नरदेव कंवर 

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मतस्य विभाग के अध्यक्ष व लोकसभा क्षेत्र शिमला के कोआरडिनेटर नरदेव कंवर ने बताया कि अति शीघ्र माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ‘सरकार गाँव के द्वार ‘ कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र देहरा का रूख करेंगे ।

उन्होंने बताया कि अभी समय, जगह व दिनांक तय नही हुई है, लेकिन शीघ्र ही मुख्यमंत्री देहरा वासियों से रूबरू होंगे । उनके आगमन की तैयारी को लेकर आज उन्होंने PWD रैस्ट हाउस देहरा में एसडीम देहरा सहित समस्त डिपार्टमैंटों के उच्च प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली ।

उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि 8 जनवरी से लेकर 12 फरवरी तक पूरे प्रदेश में ‘ सरकार गाँव के द्वार ‘ कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है ।

इस कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखु जी ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से मिलेंगे तथा प्रदेश सरकार द्वारा 1 वर्ष में किए कार्यों से लोगों को अवगत कराएंगे ।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को भी बताएंगे।

इस दौरान लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी जाएगी। लोगों को आपदा से हुए नुकसान तथा प्रदेश सरकार द्वारा केंद्र से सहायता नहीं मिलने के बावजूद उठाए गए कदमों से अवगत कराया जाएगा ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...