जिला भर में 22 जनबरी को होंगे कार्यक्रम, पीएम मोदी के अभियान से जुड़ने के लिए हर वर्ग उत्सुक
धर्मशाला – हिमखबर डेस्क
विश्वभर के सनातनीयों की असली दीवाली 22 जनबरी को होगी। सैंकड़ो वर्षो के बनवास के बाद 22 जनबरी को राम लला अपने जन्म स्थान पर विराजेंगे।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश-विदेश सहित हिमाचल में भी हर वर्ग में खासा उत्साह है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व देश भर के धार्मिक स्थलों में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चल रहे स्वच्छता अभियान में हर वर्ग जुड़ रहा है।
देश सहित प्रदेश और कांगड़ा में 22 जनबरी को अपने-अपने स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। वहीं कई लोग अभियान के साथ जुड़ने के लिए सम्पर्क कर रहे हैं। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर धार्मिक स्थलों के चले स्वछता अभियान के चौथे दिन माता कुणाल पथरी मंदिर परिसर में सफाई की।
पूर्व विधायक विशाल नेहरिया ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर धार्मिक स्थलों में सफाई अभियान छेड़ा गया है, जो आगे भी जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि अभियान के साथ कई लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं। युवाओं और महिलाओं में खासा उत्साह है। अयोध्या में 22 जनबरी को मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी, तो देशवासी अपने -अपने घरों में दीवाली मनायेंगे।
उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस अभियान के साथ सभी वर्ग के लोग उत्साह के साथ जुड़ रहे हैं।
सिख धर्म के दसवें गुरु एंव खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविन्द सिंह के प्रकाशोत्स्व पर्व पर पूर्व विधायक श्री विशाल नेहरिया ने कोतबाली स्थित गुरुद्वारा में आयोजित संकीर्तन में भाग लिया। गुरुद्वारा सिंह सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गुरु कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया।
ये रहे उपस्थित
अभियान के साथ नगर निगम धर्मशाला से भाजपा मंडल धर्मशाला कार्यालय सचिव सर्वजीत धीमान, वरिष्ठ नागरिक बजेश्वर गुलेरिया, महिलाओं में सुनीता शर्मा, सवित्रा गुरंग, रीता वर्मा युवाओं में सुशील कपूर, राजेश कुमार, मोंटी, विकास दियोर, शुभम कथूरिया, पंकज, भास्कर, शशि, चमारु, राजेश, रवि, साहिल, सहित अन्य शामिल रहे।

