हिमाचल पुलिस के दामन पर एक और दाग, 20 हजार रुपये के लिए डोला SHO का ईमान, रिश्वत लेते थाना प्रभारी ललित कुमार गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश पुलिस के दामन पर एक और दाग लगा है. एसएचओ को विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. आरोपी एसएचओ एक केस को रफा दफा करने के एवज में शिकायताकर्ता से रिश्वत ले रहा था.

इस पर विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगाकर उसे रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया. फिलहाल, मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी एसएचओ को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा.

जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी का यह मामला है. जिला पुलिस बद्दी के अंतर्गत पुलिस थाना मानपुर में तैनात एसएचओ ललित कुमार को स्टेट विजिलेंस टीम ने ₹20,000 रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया.

आरोप है कि एसएचओ ने एक आपराधिक मामले को निपटाने के लिए शिकायकर्ता से 20,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी. इस पर शिकायकर्ता ने विजिलेंस को शिकायत कर दी. बाद में विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर आरोपी को धर दबोचा.

आज कोर्ट में किया जाएगा पेश

स्टेट विजिलेंस ने शिकायत मिलने के बाद बद्दी के डीएसपी विजिलेंस की अगवाई में जाल बिछाया था. इस दौरान फिल आरोपी ने जैसे ही रिश्वत के पैसे लिए तो टीम ने उसे अरेस्ट कर लिया. विजिलेंस ने बताया कि आरोपी थाना प्रभारी ललित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है और बुधवार को उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...