मंडी के अतुल शर्मा ने गाड़ा कामयाबी का झंडा, RBI की परीक्षा में देश में पहला स्थान

--Advertisement--

मंडी, 10 जनवरी – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश मंडी जनपद के होनहार अतुल शर्मा ने आरबीआई यानी भारतीय रिजर्व बैंक की ऑल इंडिया ग्रेड-बी परीक्षा में देश भर में पहला स्थान हासिल किया है।

अतुल शर्मा जोगिंद्रनगर उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत बुहला भड़याड़ा के बैला गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में बिलासपुर स्थित नेहरू युवा केंद्र में बतौर जिला युवा अधिकारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अतुल के पिता बृज लाल हिमाचल पुलिस से बतौर सब इंस्पेक्टर रिटायर हुए हैं।

अतुल ने जवाहर लाल गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर से बीटेक करने के बाद भारतीय वन प्रबंधन संस्थान से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद 2 साल उन्होंने मध्य प्रदेश वन विकास निगम में बतौर प्रबंधक अपनी सेवाएं दी।

अतुल 2019 में पहली बार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की परीक्षा में बैठे, लेकिन फेज-1 और फेज-2 में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी साक्षात्कार चरण के बाद अंतिम सूची में नाम दर्ज करवाने से चूक गए थे।

इसके बाद कठिन परिश्रम, निष्ठा एवं परिवार के सहयोग से अतुल ने इस वर्ष पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है। अतुल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने ताया, माता-पिता, पत्नी और पूरे परिवार को दिया है।

बता दें कि हर वर्ष लाखों युवा भारतीय रिजर्व बैंक की परीक्षा में भाग लेते हैं। इस बार कुल 222 लोगों ने 3 चरणों की इस परीक्षा को उत्तीर्ण किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला केंद्रीय विश्वविद्यालय में UPSC-HPSC की मुफ्त कोचिंग, युवाओं को मिलेगा मौका

केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में UPSC और HPSC परीक्षाओं की...