21 क्विंटल मक्खन से होगा मां बज्रेश्वरी का शृंगार

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

मकर संक्रांति को शक्तिपीठ बज्रेश्वरी देवी के मंदिर में इस बार 21 क्विंटल मक्खन मां की पिंडी पर चढ़ाया जाएगा। सात दिनों तक चलने वाले जिला स्तरीय घृत मंडल पर्व को लेकर माता के मंदिर में तैयारियां शुरू हो गई हैं।

दान में पहुंचा लगभग 21 क्विंटल 45 किलो घी मंदिर प्रशासन ने पुजारियों को मंथने के लिए दे दिया है। पुजारी वर्ग पूरे उत्साह के साथ घी को मक्खन बनाने में जुटे हुए हैं। 14 जनवरी को शुरू होने जा रहे इस पर्व पर जागरण में कलाकार फाइनल हो चुके हैं।

भजन गायक संजय सांवरिया जागरण में मां का गुणगान कर समां बांधेंगे। वहीं, हिमाचली गायक सुनील सूफी, सौरभ शर्मा, दीपशिखा, गौरव सोनी और शीतल पांडेय जैसे कलाकार मंच पर मां की भेंटें सुनाएंगे।

बज्रेश्वरी माता समिति और मुंबई के एक श्रद्धालु की ओर से जागरण का आयोजन करवाया जा रहा है। मंदिर की साज सज्जा और लाइटनिंग भी इसी श्रद्धालु की ओर से की जा रही है।

सात दिन तक मनाया जाएगा पर्व
मंदिर अधिकारी नीलम कुमारी ने बताया कि जिला स्तरीय यह पर्व सात दिन तक चलेगा। सातवें दिन माता की पिंडी से मक्खन उतार इसे श्रद्धालुओं में बांटा जाएगा। इस पर्व में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान को खंडहर बना दूंगा, पुल और बिजलीघरों को बनाएंगे निशाना, ट्रंप ने फिर दी धमकी

हिमखबर डेस्क अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को...

हिमाचल: परीक्षा पेपर टेंपरिंग की पुष्टि के बाद परिजनों ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग, जानें क्या कुछ कहा

हिमखबर डेस्क झंडूता क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्योरा...