कोटला – स्वयम
श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की सूचना देने के लिए कोटला क्षेत्र में राम भक्तों द्वारा घर-घर अक्षत निमंत्रण पहुंचाया जा रहा है. निमंत्रण में ‘पूजित अक्षत’, प्रभु राम का चित्र और पत्रक दिया जा रहा है.
इस पत्रक को खास तौर पर छपवाया गया है, जिसमें इस बात की अपील की गई है कि लोग प्राण प्रतिष्ठा के दिन अयोध्या ना पहुंचे. साथ ही प्राण प्रतिष्ठा के दिन क्या करें इस बात की जानकारी भी पत्रक में दी गई है.
बांटे जा रहे इस पत्रक में कहा गया है कि लोग 22 जनवरी को अपने घर के पास के मंदिर में आयोजन करें. दीपावली जैसा उत्सव मनाएं. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अयोध्या में बोलते हुए लोगों से 22 जनवरी को दीपक जलाकर दिवाली मनाने की अपील की थी.
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर अर्पण महाजन, योगराज मेहरा, योगेश शर्मा, प्रदीप मुन्ना, डॉ विकास मतलोटिया, कमल मेहरा आदि सहयोग कर रहे हैं.

