उजड़े परिवारों को बचाना ही जिंदगी का मुख्य उद्देश्य – महिला थाना प्रभारी श्याम लाल कौंडल

--Advertisement--

बद्दी – रजनीश ठाकुर

बद्दी जिला मुख्यालय में महिला पुलिस थाना मैं मगलवार को इंस्पेक्टर श्याम लाल कौंडल ने थाना प्रभारी का कार्यभार संभाला। एसएचओ ने कहा की महिला पुलिस थानों में यौन हिंसा, दहेज के लिए अत्याचार, घरेलू हिंसा आदि की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है हालांकि क़ानून के मुताबिक दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा को छोड़कर बाक़ी हर तरह की हिंसा और उत्पीड़न के लिए कार्रवाई संबंधित थाने में ही होती है, महिला थाने में नहीं।

महिला पुलिस थाना में आने वाली शिकायतों पर गंभीरता से हो रहा काम

एसएचओ श्याम लाल कौंडल ने कहा की एसएसपी मोहित चावला जी का अभियान जागृति अभियान आज हर महिला को जागरूक कर रहा है। बद्दी पुलिस न जागृति अभियान को जीरो से शुरू किया और आज जागरूक महिलाओं की संख्या 60000के करीब पहुंच गई है।

इसी अभियान को बद्दी पुलिस थाना महिला अब और बड़े स्तर पर काम करके महिलाओं को जागरूक करेगी और एसएसपी मोहित चावला जी के अभियान को जोर मिले जिसके लिए दिन रात मेहनत की जाएगी।

श्याम लाल कौंडल ने कहा की महिला पुलिस थाना में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की जाती है। हेल्प लाइन नंबर 112 और सखी हेल्प लाइन 181 लाइन पर आने वाली शिकायतों को लेकर भी किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाती।

एसएचओ श्याम लाल कौंडल ने कहा की टीम शहर के बस अड्डा, शिक्षण संस्थान सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी गस्त करती है और करती रहेगी। रात के समय भी अगर कोई महिला थाना में शिकायत लेकर आती है तो उस पर कार्रवाई की जाती है। महिला पुलिस थाने हर जिले में खोलने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध पर लगाम लगानी है। काफी हद तक इसमें सफलता भी मिली है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...