सेप्टिक टैंक में गिरने से सात वर्षीय बच्चे की मौत, कंपनी पर केस

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

शिमला-मटौर फोरलेन निर्माण कार्य में लापरवाही के चलते सात वर्षीय बच्चे की सेप्टिक टैंक में गिरने से मौत हो गई है। मामले में सदर थाना में निर्माण कार्य कर रही कंपनी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार खग्गल में यह हादसा पेश आया है। यहां पर एक सेप्टिक टैंक निर्माण कार्य की जद में आया था जिसका ढक्कन निर्माण कार्य कर रही कंपनी ने खुला छोड़ दिया था।  मृतक बच्चे के पिता अमन शर्मा पुत्र रूप लाल निवासी गांव खंगड़ की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में अमन शर्मा ने कहा कि सेप्टिक टैंक को निर्माण कार्य के चलते लापरवाही से खुला रखा गया है। इससे बच्चे की टैंक में गिरने से मौत हो गई है। बच्चे के सेप्टिक टैंक में गिरने के बाद उसे निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो गई थी।

पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा के बोल

पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। निर्माण कार्य कर रही कंपनी के खिलाफ परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...