खोली पावर हाउस के बिजली कर्मचारियों व अधिकारियों ने दोपहर भोजनकाल में किया धरना प्रदर्शन

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

बिजली बोर्ड के कर्मचारी व पेंशनर्ज बड़े कठिन दौर से गुजर रहे हैं औऱ आज बोर्ड़ में पेंशन व वेतन न मिलना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और चिंतनीय है। इस संदर्भ में कुमार हाउस में बिजली कर्मचारियों व अभियन्ताओं के जॉइंट फ्रंट की बैठक ई0 लोकेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई।

जिसमें तमाम परिस्थितियों पर चर्चा के बाद बोर्ड़ में वेतन व पेंशन की तत्काल अदायगी के अतिरिक्त निम्न मांगो को समयबद्ध किया जाए और प्रदेश सरकार से इन मांगों पर तत्काल अम्ल करने की मांग की गई:-

1. बिजली बोर्ड़ में एक स्थाई प्रवन्ध निदेशक लगाया जाए।
2. बिजली बोर्ड में तुरंत पुरानी पेंशन लागू की जाए।

ज्वाइंट फ्रंट के इस फैसले पर इन मांगों को लेकर आज 3 जनबरी को वेतन/पेंशन न मिलने पर भोजनावकाश के दौरान कर्मचारी, अभियंता व पेंशनर्ज बोर्ड़ के खोली पावर हाउस स्थानीय अभिंयता, दरीनी (शाहपुर) ने बाहर गेट पर कर इन मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के इस जिले में उगता है खास आलू, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे!

हिमाचल प्रदेश में आलू की खेती कई क्षेत्रों में...