काँगड़ा इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा

--Advertisement--

काँगड़ा इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा

शाहपुर – नितिश पठानियां 

काँगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के प्रिंसिपल अश्वनी धीमान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

इस प्रतियोगिता में रिले रेस,स्प्रिंट रेस, म्यूजिकल चेयर रेस, फ्रॉग रेस,रस्साकस्सी सहित कई प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। साथ ही बच्चों ने क्रिसमस दिवस मनाया।

बाहरवीं कक्षा के बच्चों ने यीशु मसीह के जीवन को नाटकीय ढंग से रूपांतरित किया। वहीं प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे मेधावियों को सम्मानित किया गया।

मुख्यतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि मनुष्य जीवन का स्वस्थ रहना बहुत जरुरी है। स्वस्थ जीवन ही मानव जीवन की सफलता है।

स्वस्थ रहने के लिए मानव जीवन का सक्रिय होना बहुत जरुरी है। यही स्वस्थ जीवन खेल-कूद के माध्यम से अधिक आती है। खेल-कूद के माध्यम से शारीरिक विकास ही नहीं बल्कि मानसिक विकास भी होता है।

इसीलिए सभी लोगों के जीवन में चाहे वो विद्यार्थी हो या अन्य लोग खेल-कूद का होना अधिक महत्वपूर्ण है।

ये रहे उपस्थित 

इस मौके पर प्रबंधक निदेशक बादल कौशल ,शारिरिक शिक्षक राहुल,वैशाली,इंदु, अंजू,रीना,सारिका, सहित स्कूल के समस्त अध्यापक ,स्कूली बच्चे व उनके अभिवावक मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...