जल शक्ति विभाग के पैरा कर्मचारियों की ज़ोरदार रैली से गूंज उठेगी विधानसभा, रजनीश चौधरी अंकुश शर्मा व सहयोगी टीम ने किया एलान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

23 दिसंबर को जल शक्ति विभाग हिमाचल प्रदेश के समस्त पैरा वर्कर्स कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर धर्मशाला के ज़ोराबर मैदान (तपोवन, विधानसभा) में एकत्रित होकर एक शांतिपूर्ण ढंग से रैली निकालेंगे। इस रैली में हिमाचल के हर कोने से पैरा कर्मचारी इकठा होंगे व विधानसभा के बाहर अपना दम दिखाएंगे।एक ही आवाज़ में अपनी पॉलिसी व अपने हकों की मांग करेंगे।

आपको बता दे की पैरा कर्मचारी के लिए अभी कोई भी स्थायी नीति नहीं बनाई गयी हैं, ना ही उचित वेतन दिया गया। जिस कारण कर्मचारियों में रोष है, क्यूंकि 4400 एवं 6000 की तनख्वा से पालन पोषण नहीं होता, ना ही आगे का भविष्य दीखता है।

इस पर पैरा कर्मचारियों के पैरा कर्मचारी प्रदेश अध्यक्ष रजनीश चौधरी, महिला प्रदेश अध्यक्ष कमलेश गौतम, युवा प्रदेश अध्यक्ष महेश शर्मा (अंकुश), प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव चंदेल, प्रदेशसचिव अजय कटोच, जिला मंडी अध्यक्ष कान सिंह, जिला चंबा अध्यक्ष पंकज कुमार, जिला बिलासपुर अध्यक्ष नरेश कालिया, जिला रामपुर अध्यक्ष रजनीश कुमार, जिला कुल्लू अध्यक्ष आशीष भारद्वाज ने अपने साथियों के साथ यह एलान किया है की इस बार भारी संख्या में रैली निकालकर शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मागे रखेंगे। वहीं सरकार से उम्मीद भी की है की उनकी मांगे पूरी करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...