ग्वाले बनकर विधानसभा दूध बेचने पहुंचे विपक्ष के विधायक, विधानसभा के बाहर 100 रुपए किलो बेचा दूध

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

विधानसभा शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन विपक्ष द्वारा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायक विधानसभा में ग्वाले बनकर पहुंचे। विपक्ष के नेताओं ने प्रदेश सरकार द्वारा चुनावों के दौरान दी गई 10 गारंटियों में सें तीसरी गारटीं गाय के दूध को 80 रुपए व भैंस के दूध को 100 रूपए मेंखरीदने पर एक साल बीत जाने के उपरांत पूरा न करने पर रोष पूर्वक अपने हाथों में दूध सहित दूध के बर्तन एवं लाल मफलर सिर पर बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और गारंटी को याद दिलाते हुए जल्द पूरा किए जाने की मांग उठाई। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि लोगों को कांग्रेस सरकार ने गुमराह किये जाने का आरोप लगाया। धर्मशाला में चल रहे विधानसभा शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन भी विपक्षी भाजपा अलग अंदाज में नजर आई।

विपक्ष ने आज सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सरकार की दूध को 100 रुपए किलो खरीदने की गारंटी को लेकर प्रदर्शन किया और इस दौरान विधायक सिर पर दूध की मटकी लेकर विधानसभा परिसर पहुंचे और 100 रुपए किलो दूध बेचते हुए नजर आए।

विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि एक साल पहले सरकार ने किसानों से भैंस के दूध को 100 रुपए किलो और गाय के दूध को 80 रुपए किलो खरीदने की बात कही थी, लेकिन 1 साल में दूध की कीमतें पहले की तरह ही 30 और 32 रुपए हैं। इसलिए विपक्ष सरकार को दूध की गारंटी याद दिला रही है।

सभी विधायक आज दूध की बाल्टियां और मटके लेकर पहुंचे हैं और सरकार से सवाल किया जा रहा है कि इस गारंटी को कब पूरा किया जाएगा। विपक्ष सरकार को इन गारंटियों को भूलने नहीं देगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...