हादसा इतना भयानक था कि खाई में गिरते ही कार में आग लग गई। कार पूरी तरह जल गई। मृतक घर का इकलौता चिराग था।
मंडी – अजय सूर्या
सुदंरनगर के चरखडी में देर रात एक कार अनियंत्रित होकर 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक प्रेसी से चरखडी अपने घर आ रहा था। चरखडी पहुंचने से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर हादसा हो गया।
मृतक की पहचान खूबराम (33) पुत्र टेकचंद गांव चरखडी उपतहसील निहरी उपमंडल सुदंरनगर के रूप में हुई है।हादसा इतना भयानक था कि खाई में गिरते ही कार में आग लग गई। कार पूरी तरह जल गई। मृतक घर का इकलौता चिराग था और अपने पीछे एक बेटा व बेटी छोड़ गया है।
डीएसपी सुदंरनगर भरत भूषण के बोल
डीएसपी सुदंरनगर भरत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को खाई से निकाल लिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

