छतरील माता मंदिर जौटा में धूमधाम से मनाया जाएगा 31 दिसंबर को वार्षिकोत्सव

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश लोकगायक प्रेम शर्मा, सुजाता भारद्वाज, प्रकाश शर्मा, नीरज कपूर के साथ जम्मू और पंजाब के विनय हीर, सिंगर रेखा जरियाल करेगी अपनी सुरीली आवाज से मां छतरील माता का गुणगान

ज्वाली – शिवू ठाकुर

हिमाचल प्रदेश को देवभूमि और देवनगरी के नाम से जाना जाता है। यहां पर ऐसा कोई गांव और घर नहीं जिसमें देवी देवताओं के मंदिर ना हो। ऐसा ही एक आस्था भरा मंदिर ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के साथ लगते जौटा नामक स्थान पर एक उभरता हुआ धर्मस्थान है। जिसे छतरील माता के नाम से जाना जाता है।

इस मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं, मन्नतें मांगते हैं और पूरी होते ही वाद्य यंत्रों सहित ध्वजारोहण करते हैं। भले ही यह मंदिर जौटा नामक स्थान की ऊंची पहाड़ी पर स्थित है इसकी प्रसिद्धि बड़ी तेजी से हुई है। यहां बासंतिक और शारदीय नवरात्रों में भारी तादाद में लोग जुटते हैं।

हर साल 31 दिसंबर और एक जनवरी को यहां वार्षिकोत्सव मनाया जाता है और मां छतरील के दरवार में जागरण, सत्संग और भंडारा लगता है। सुबह शाम आरती होती है। इसे लेकर यहां तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दी गई है। यह पठानकोट मंडी राजमार्ग जौटा स्थान से दो किलोमीटर ऊंची पहाड़ी पर स्थित है और आज तक जो भी मां के दरवार में आया है उसकी मनोकामना अवश्य पूरी हुई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...