अनुराग ठाकुर लगातार पांचवीं बार बनेंगे सांसद और देश में बनेगी तीसरी बार मोदी सरकार – नितिन ठाकुर

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया

विकसित भारत संकल्प यात्रा आज नगरोटा सूरिया के साथ लगते देहरा विधानसभा की हरिपुर पंचायत में पहुंची। ग्राम पंचायत हरिपुर के पंचायत प्रतिनिधि और आम जनमानस ने विकसित भारत संकल्प यात्रा/ मोदी की गारंटी की गाड़ी का जोरदार स्वागत किया।

विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम हरिपुर पंचायत के प्रांगण में हुआ सैकड़ो लोगों ने भाग लिया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिला संयोजक, भाजपा जिला प्रवक्ता नितिन ठाकुर ने मोदी सरकार की 2014 में सरकार बनने के बाद जितनी भी सरकारी योजनाएं है उनके लाभार्थी इस सभा में उपस्थित से उनसे चर्चा की और जो व्यक्ति इन योजनाओं से छूट गऐ थे मौके पर ही उनकी जानकारी उपलब्ध करके आने वाले समय में उन वंचित लोगों को भी इन योजनाओं का लाभ दिया जाएगा ।

इस यात्रा में प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी की गाड़ी के तहत आयुष्मान योजना के लाभार्थी, उज्ज्वला योजना के लाभार्थी, किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी, स्वच्छ भारत के तहत शौचालय लाभार्थियों ,से चर्चा की।

17 सितंबर 2023 को शुरू की गई विश्वकर्मा योजना के तहत 17 तरह की श्रेणियों को इस विश्वकर्म योजना का लाभ जो मिलने वाला है ,उसके बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई गई ।और इस योजना के तहत अपनी पंचायत में अपने आप को पंजीकृत करने के बारे में जागरूक किया।

नितिन ठाकुर ने हमीरपुर सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जी का भी आभार प्रकट किया उनके मंत्रालय के माध्यम से ये यात्रा देश की 2 लाख 69 हजार पहुंच रही है । देहरा की जनता 30 हजार की लीड देकर पुनः पांचवी वार अपना सांसद चुनेगी ।

स्थानीय स्तर पर ग्राम पंचायत प्रधान राकेश कुमार अन्य पंचायत के पदाधिकारी उपस्थित थे। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम, डाक विभाग की टीम, सरकार के विभिन्न विभागों के कर्मचारी/ अधिकारी वहां उपस्थित थे। उन्होंने भी अपने-अपनी सरकार की नीतियों को योजनाओं की जानकारी आम जनमानस को उपलब्ध करवाई ।

नितिन ठाकुर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की 100 करोड़ आबादी किसी न किसी योजना से लाभान्वित हुई है। अन्य योजनाओं के बलबूते 2024 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार बनेगी ।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का भी आभार व्यक्त किया केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के माध्यम से यह यात्रा देश की 2,69000 पंचायत में पहुंच रही है। छोटा सा प्रदेश होने के बावजूद केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर देश के अंदर हिमाचल के नाम को चमका रहे हैं।

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को श्रेष्ठ क्षेत्र बनाने के प्रयास में लगे हैं। 2024 में हमीरपुर और देहरा की जनता पुनःअनुराग सिंह ठाकुर को पांचवीं बार अपना सांसद चुनेगी और मोदी जी के नेतृत्व से पुनःअनुराग सिंह ठाकुर को केंद्रीय मंत्री पद मिलेगा।

ये रहे उपस्थित

प्रधान राकेश कुमार के माध्यम से 2047 तक विकसित भारत बनाने की प्रतिज्ञा/शपथ जनता को दिलाई। इस यात्रा में मुख्य रूप से भाजपा जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष जसवीर गुलेरिया, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शिवेंद्र सैनी ,युवा मोर्चा महामंत्री प्रिंस चौधरी, ग्राम केंद्र प्रभारी संदीप शर्मा, भाजपा के बरिष्ठ कार्यकर्ता गिरधर शर्मा ,पूर्व प्रधान चिरंजी लाल चौधरी, भाजपा कार्यकर्ता विजेंद्र गुलेरिया, डॉ अरविंद ,कमलजीत सिंह , सुमन देवी ,गूगली देवी, कमलेश कुमारी ,निर्मल कांता, निर्मला ठाकुर ,युवा मोर्चा से सुनील वर्मा, निशेश शर्मा, अमित डोगरा ,अंकुश विशिष्ट आदि उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...