पहले साथ बैठकर पी शराब फिर कर दी दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

आसिम, अभिषेक सहित दो अन्य दोस्तों ने शिवपुरी के कब्रिस्तान में बैठकर शराब का सेवन किया। कुछ देर बाद दो दोस्त चले गए और आसिम तथा अभिषेक वहीं बैठे रहे। इस दौरान पुरानी रंजिश के चलते दोनों के बीच मारपीट हो गई।

शिमला – नितिश पठानियां

राजधानी के शिवपुरी कब्रिस्तान में युवक की हत्या के मामले की गुत्थी पुलिस ने 48 घंटे में सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में कृष्णानगर निवासी अभिषेक (26) पुत्र स्व. कृष्ण कुमार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मंगलवार को इसे अदालत में पेश किया जहां से आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक 15 दिसंबर को ही आसिम (22) पुत्र क्वारधन निवासी सीपीआरआई की हत्या हो गई थी।

मामले की जांच टीम के मुताबिक 15 दिसंबर की शाम को आसिम, अभिषेक सहित दो अन्य दोस्तों ने शिवपुरी के कब्रिस्तान में बैठकर शराब का सेवन किया। कुछ देर बाद दो दोस्त चले गए और आसिम तथा अभिषेक वहीं बैठे रहे। इस दौरान पुरानी रंजिश के चलते दोनों के बीच मारपीट हो गई।

बताया जा रहा है दोनों के बीच पहले भी मारपीट की घटना हुई थी। मामले में अभी और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। जांच टीम ने मौके से पत्थर, मिट्टी, कपड़े, बोतलें, गिलास और खून के सैंपल फोरेंसिक जांच के लिए जुन्गा भेजे हैं। अब वैज्ञानिक अपराध के साक्ष्य की जांच और विश्लेषण करने के बाद की मौत के असली तथ्य सामने आएंगे।

फिलहाल छोटा शिमला थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि हत्या मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामले से जुड़े हर पहलु की जांच की जा रही है।

यह है पूरा मामला

17 दिसंबर को कनलोग में शिवपुरी कब्रिस्तान में खून से लथपथ हालत में एक शव मिला था। पेयजल कंपनी के कर्मी प्रताप सिंह ने इसकी पुलिस को सूचना दी। प्रताप सुबह करीब 7:15 बजे पानी की आपूर्ति देने कब्रिस्तान गया था, वहां उसने एक व्यक्ति को झाड़ियों में पड़ा देखा।

सूचना मिलने पर डीएसपी अमित ठाकुर के साथ एफएसएल की टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट लिए हैं। साथ में डॉग स्कावड की भी मदद ली गई। इस दौरान शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने प्रवासी लोगों से पूछताछ की। इसके बाद 18 दिसंबर को शव की शिनाख्त आसिम (22) पुत्र क्वारधन निवासी रांची झारखंड निवासी के तौर पर हुई है।

मृतक के पिता करीब 35 सालों से शहर के सीपीआरआई क्षेत्र में बने अस्थायी मकान में रहते हैं और मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। प्रारंभिक जांच के मुताबिक आसिम 15 दिसंबर की शाम से घर से गायब था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...

हमीरपुर में इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरों की भर्ती, 15 अक्टूबर को साक्षात्कार

हमीरपुर में इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरों के पदों पर...