पालमपुर: बगोड़ा गोलीकांड में 2 और आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, देसी कट्टा बरामद

--Advertisement--

बगौड़ा गोलीकांड : अगवा कर फिरौती की साजिश फेल, प्रकरण में सात गिरफ्तार, चार हथियार बरामद

पालमपुर – बर्फू

पालमपुर के समीपवर्ती बगोड़ा में गोलीकांड को लेकर पुलिस ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक और हथियार की बरामदगी की है। पुलिस ने एक देसी कट्टा बरामद किया है जबकि पुलिस पहले ही इस प्रकरण में एक 12 बोर की राइफल, एक देसी कट्टा बरामद कर चुकी है।

पुलिस ने एक आरोपी के घर से टोपीदार राइफल भी कब्जे में ली है। पुलिस ने घटना के बाद फरार विक्की तथा शिवम को पंजाब से गिरफ्तार किया है। ये दोनों भी पंजाब के अमृतसर के रहने वाले हैं। ऐसे में इस प्रकरण में प्रथम दृष्टया में शामिल सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि जांच के बाद संभवत: कुछ और नाम सामने आ सकते हैं।

क्या कहती हैं एसपी कांगड़ा

एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने इस सारे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में वाहन को भी सीज किया है। बीते दिनों बगौड़ा में एक कार में जा रहे लोगों पर गालियां दागने का मामला सामने आया था। इसमें दो लोग घायल हुए थे, जिन्हें इलाज के लिए टांडा अस्पताल में दाखिल करवाया था।

एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पहले मामले में दो लोगों की संलिप्तता की बात सामने आई थी लेकिन जैसे-जैसे तफ्तीश आगे बढ़ती गई इसमें सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह मामला अगवा कर फिरौती वसूलने से जुड़ा बताया गया है।

एसपी ने बताया कि आरोपियों ने दो लोगों को बर्थडे सेलीब्रेशन के बहाने घर पर बुलाया था। देर शाम जब यह दो लोग अपनी कार से वापस जा रहे थे तो इनको बगौड़ा के पास रोकने का प्रयास किया गया, जहां पर इनको अगवा करने की योजना थी।

आरोपियों का अगली योजना फिरौती के पैसे उगाहने की थी। इनके वाहन को रोकने के लिए पत्थर भी लगाए थे, लेकिन कार सवार जैसे-तैसे वहां से गाड़ी भगाने में कामयाब हो गए और आरोपियों की साजिश सिरे न चढ़ सकी। घायल युवकों द्वारा जताए गए शक के आधार पर ही अमित व सावित्री को पकड़ा गया जबकि विक्की नाम का युवक बाद में पुलिस के हत्थे चढ़ा।

इनसे की गई पूछताछ में पहले दो और फिर दो और लोगों के नाम सामने आए और पुलिस ने कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया, जिनका 13 दिसंबर तक पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस ने चार हथियार भी बरामद किए है, जिनमें से दो अवैध हथियार है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...