विजिलेंस, माप-तौल विभाग का छापा, सिलिंडरों में कम निकली गैस, एजेंसी संचालक को नोटिस

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिला मुख्यालय की एक गैस एजेंसी में छापा मारकर विजिलेंस और माप-तौल विभाग की संयुक्त टीम ने सिलिंडरों में कम गैस निकलने पर एजेंसी को नोटिस जारी किया है। दो गैस एजेंसियों में छापा मारा गया।

जारी नोटिस में कंपनी संचालक से सिलिंडरों में कम गैस होने का कारण पूछा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर गैस एजेंसी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गैस एजेंसी संचालक को 10 से 25 हजार रुपये तक जुर्माना किया जा सकता है।

वहीं, दूसरी गैस एजेंसी में व्यवस्था सही पाई गई है। विजिलेंस और माप-तौल विभाग की संयुक्त दबिश के बाद जिले के गैस एजेंसी संचालकों में हड़कंप मच गया है।

जिला मुख्यालय समेत विभिन्न जगह घरेलू गैस सिलिंडरों में कम गैस होने और सिलिंडरों से पानी निकलने संबंधी कई शिकायतें विजिलेंस और माप-तौल विभाग के पास पहुंची हैं।

इन्हीं शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते विजिलेंस से एएसपी विजिलेंस अभिमन्यु वर्मा की अगुवाई मेंं विभागीय टीम और माप-तौल विभाग के सहायक नियंत्रक की अगुवाई में विभाग टीम ने पहले एक गैस एजेंसी में दबिश दी। गैस एजेंसी में व्यवस्थाएं सही पाई गईं।

इसके बाद संयुक्त टीम दूसरी गैस एजेंसी पहुंची। यहां कुछ गैस सिलिंडरों में गैस कम पाई गई। इसे लेकर माप-तौल विभाग ने एजेंसी मालिक को नोटिस जारी किया है। अब गैस एजेंसी संचालक को नोटिस का जवाब देना होगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सहायक नियंत्रक विजयेंद्र सिंह के बोल

माप-तौल विभाग के सहायक नियंत्रक विजयेंद्र सिंह ने बताया कि एक गैस एजेंसी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर एजेंसी संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत दस से 25 हजार रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है।

विजिलेंस विभाग एएसपी अभिमन्यु वर्मा के बोल

विजिलेंस विभाग के एएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि उनके पास गैस सिलिंडरों में गैस कम होने की कई शिकायतें पहुंची हैं। माप-तौल विभाग और विजिलेंस टीम ने संयुक्त रूप से गैस एजेंसियों में दबिश दी। एक गैस एजेंसी में कुछ सिलिंडरों में गैस कम पाई गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लाहौल-स्पीति की शांशा पंचायत ने देश की टॉप पंचायतों में पाया स्थान, 1 करोड़ का राष्ट्रीय पुरस्कार

हिमखबर डेस्क उपायुक्त किरण भड़ाना के कुशल, दूरदर्शी और प्रेरणादायी...

दाड़ी मैदान के टेंडर का विरोध, कारोबारी बोले- ऐतिहासिक मेला बना दिया ट्रेड फेयर

हिमखबर डेस्क  नगर निगम धर्मशाला के दाड़ी मैदान में ऐतिहासिक...

हिमाचल: चिट्टा तस्करों से गठजोड़, दो कांस्टेबल निलंबित, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भोरंज थाना...