ट्रक की चपेट में आई बाइक, दो की मौत 

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा 

नूरपुर थाना के तहत कंडवाल में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मोत हो गयी।

मृतको की पहचान रविन्द्र कुमार (51) पुत्र जगदीश राज निवासी शाहपुर कंडी (पठानकोट) तथा भारती डोगरा (30) पत्नी सुखवीर सिंह निवासी धारीवाल (गुरदासपुर) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि मृतक महिला ने बाइक चालक से लिफ्ट ली थी।

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार ट्रक नम्बर पी.बी. 03 ए. एफ. 9927 कंडवाल से पठानकोट की तरफ जा रहा था वहीं मोटर बाइक सवार भी पठानकोट की तरफ जा रहे थे कि अचानक ट्रक की चपेट में आ गए तथा दोनों बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हुए।

घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नूरपुर अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते मे ही दोनों ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279, 304 ए के तहत मामला दर्ज किया है। डीएसपी विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...