अंसुई राजोल मकरोटी के लिए विधायक केवल पठानिया ने हरी झंडी देकर बस सेवा की शुरू, लोगों की बरसों की मांग हुई पूरी, स्थानीय लोगों ने जताया विधायक का आभार।
शाहपुर – नितीश पठानिया
अंसुई राजोल मकरोटी की जनता की बर्षो की बस सुविधा की मांग पर बिधायक केवल सिंह पठानिया ने राजोल से बस को हरी झंडी दे कर अंसुई राजोल मकरोटी की स्थानीय जनता की मांग को पूरा किया।
बिधायक केवल सिंह पठानिया के राजोल पहुंचने पर अंसुई राजोल की जनता ने जोरदार स्वागत किया।
बिधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि अंसुई की स्थानीय जनता की बर्षो पुरानी बस की मांग को पूरा करते हुए खुशी हो रही है कि जनता ने मुझ पर विश्वास जता कर अपना आशीर्वाद दिया था उसी आशीर्वाद से माननीय मुख्यमंत्री एव उप मुख्यमंत्री के आशीर्वाद बाद से आज अंसुई की जनता को बस को चला कर उनकी मांग को पूरा किया।
बिधानसभा क्षेत्र में जहाँ जहाँ बस की मांग है उनको भी हरी झंडी दे कर जनता को बस सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शाहपुर हल्के में विकास की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हर पंचायत में एक समान विकास किया जाएगा।
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर आर एम एचआरटीसी धर्मशाला, प्रधान सपना देवी,प्रदीप बलोरिया,एचआरटीसी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर विवेक राणा,खेमराज, चतर सिंह,अरुण कुमार,किशोरी लाल,कृष्ण कुमार,कुलदीप कुमार,सोनू महाजन, अक्षय कुमार,शशी शर्मा,सुदर्शन कटोच आदि स्थानीय जनता मौजूद रही।

