शिमला – नितिश पठानियां
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने न्यायिक सेवा 2023 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा की परीक्षा के साक्षात्कार 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक आयोजित किए गए। छंटनी परीक्षा का आयोजन 9 जुलाई को किया गया। आयोग ने सिविल जज के पद पर 6 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया है।
खास बात ये है कि 8 में से पांच पदों पर बेटियों ने कब्जा किया है। सात पद अनारक्षित थे जबकि एक पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया था।
खास बात ये भी है कि 17 में से 9 पद रिक्त घोषित किए गए हैं। आयोग के सचिव डीके रतन ने कहा कि योग्य उम्मीदवार न मिलने के चलते पदों को रिक्त किया गया है।
Result
- 90707822 Ms. Jyoti Bhagchandani
- 90703043 Ms. Paras Ahuja
- 90701574 Ms. Susmita Sharma
- 90706522 Sh. Vikash Thakur
- 90707209 Sh. Apurva Raj
- 90706225 Ms. Himani
- 90706305 Sh. Raghav Sharma
- 90701180 Ms. Riddhi Patrwal

