नशे के खिलाफ 29 नवंबर को नूरपुर में होगी महिला व पुरुष वर्ग की मैराथन: गुरसिमर सिंह

--Advertisement--

नशे के खिलाफ 29 नवंबर को नूरपुर में होगी महिला व पुरुष वर्ग की मैराथन: गुरसिमर सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह दिखाएंगे हरी झंडी, विजेताओं को मिलेंगे नकद ईनाम, मैराथन में हिस्सा लेने के लिए 27 नवंबर तक करें आवेदन।

नूरपुर – स्वर्ण राणा 

नूरपुर पुलिस तथा प्रशासन द्वारा नशे के विरुद्ध जारी मुहिम को और सशक्त बनाने के लिए राष्ट्रीय एड्स दिवस के उपलक्ष्य पर 29 नवंबर को नूरपुर में महिला व पुरुष वर्ग की मैराथन आयोजित की जाएगी।

एसडीएम गुरसिमर सिंह ने बताया कि 5 किलोमीटर लम्बी इस मैराथन को लोक निर्माण व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह प्रातः 10 बजे काली माता मंदिर बौड़ से हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे।

एसडीएम ने बताया कि महिला व पुरुष वर्ग की मैराथन के प्रतिभागी विजेता को 5100-5100 रुपए जबकि उपविजेता को 3100-3100 रुपए की राशि ईनाम के रूप में दी जाएगी। इसके अतिरिक्त तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 2100-2100 रुपए की राशि पुरस्कार के तौर पर दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस मैराथन में शामिल होने के लिए कोई भी व्यक्ति 27 नवंबर तक क्यूआर कोड पर स्कैन करके अपना नाम पंजीकृत करवा सकता हैं।

उन्होंने लोगों विशेषकर युवाओं से इस मैराथन में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...