देवता शैटीनाग विवाद: मोहरे लेने गई पुलिस पर पथराव, गाड़ी के टायर की हवा भी निकाली

--Advertisement--

देवता शैटीनाग विवाद के चलते पूर्व में भी पुलिस ने दबिश दी थी, लेकिन उस समय महिलाएं बीच में आ गईं। इस दौरान महिला पुलिस कर्मी न होने के कारण कार्रवाई नहीं हो पाई।

मंडी – अजय सूर्या

सिराज घाटी के आराध्य देवता शैटीनाग के विवाद में मोहरों को कब्जे में लेने लोट गांव पहुंची पुलिस को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस बीच भड़के कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव भी किया। वहीं, पुलिस की गाड़ी के टायर की हवा भी निकाल दी।

मोहरों को कब्जे में लेने से पहले काफी विवाद हुआ और पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि बाद में सख्ती दिखाने पर मोहरे कब्जे में ले लिए गए। सुबह लोट गांव में मोहरों को कब्जे में लेने पहुंची पुलिस को देखकर कुछ लोगों ने विरोध शुरू किया।

ग्रामीण एकत्रित हो गए और देवता के मोहरे ले जाने की बात पर भड़क गए। इसी के बाद गहमागहमी शुरू हो गई और पथराव भी पुलिस पर किया गया।

लोट गुट के कारदार हिम्मत राम ने कहा कि पुलिस ने अपना काम कर लिया है, लेकिन वह चुप बैठने वाले नहीं हैं। वे मामले को लेकर कानूनी राय लेकर तथ्यों के साथ न्यायालय जाएंगे।

बुंग गुट के कारदार हिम्मत राम ने बताया कि पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों मोहरों को अपने कब्जे में ले लिया है। तीनों मोहरों की पूजा-पाठ और अन्य नियमों को लेकर पुलिस प्रशासन से बात की जाएगी।

बता दें कि एक गुट ने दूसरे गुट पर आरोप लगाया है कि जब देवता की कोठी बुंगजहलगाड़ में पुजारी देवता शैटीनाग की मूल मुखों की पूजा कर रहे थे तो कुछ लोग तीन मुखों को ले गए।

देवता शैटीनाग विवाद के चलते पूर्व में भी पुलिस ने दबिश दी थी, लेकिन उस समय महिलाएं बीच में आ गईं। इस दौरान महिला पुलिस कर्मी न होने के कारण कार्रवाई नहीं हो पाई।

पुलिस चौकी प्रभारी राम कृष्ण के बोल

उधर, पुलिस चौकी प्रभारी राम कृष्ण ने बताया कि मामले में मोहरों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...