सड़क पर फेंका कूड़ा तो, गले में हार पहनाकर-ढोल बजाकर मिला सम्मान; स्वच्छता के लिए नगर परिषद मनाली की अनूठी पहल

--Advertisement--

स्वच्छता को लेकर नगर परिषद मनाली ने शुरु की अनूठी पहल, सड़क पर खुले में कूड़ा फेंकने वालों को हार पहनाकर व ढोल बजाकर कर रहे सम्मानित, घर घर जाकर गीला व सूखा कूड़ा अलग अलग देने को कर रहे प्रेरित

हिमखबर डेस्क

स्वच्छता को लेकर नगर परिषद मनाली ने अनूठी पहल शुरू की है। सड़क पर खुले में कूड़ा फेंकने वालों को हार पहनाकर व ढोल बजाकर सम्मानित कर रहे हैं। नगर परिषद की माने तो यह पहल कार्रवाई से अधिक कारगार साबित होगी। कर्मचारी व अधिकारी घर घर जाकर गीला व सूखा कूड़ा अलग अलग देने को भी प्रेरित कर रहे हैं।

कूड़ा फेंकने वालों को हार पहनाकर व ढोल बजाकर मिला सम्मान

आज सुबह सुबह नगर परिषद् मनाली के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा एक अनूठी पहल की गई। सड़क पर खुले में कूड़ा फेंकने वालों को हार पहनाकर व ढोल बजाकर सम्मानित किया।

नगर परिषद मनाली द्वारा घर घर जाकर रोज़ कूड़ा एकत्रित किया जाता है लेकिन कुछ लोग कूड़ा खुले में डालते है जिससे कूड़े के ढेर बन जाते हैं एवं मिक्स कूड़ा एकत्रित हो जाता है। जिससे नगर परिषद् को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

घर घर जाकर गीला व सूखा कूड़ा अलग अलग देने को कर रहे प्रेरित

नगर परिषद् मनाली इन्फॉर्मेशन एजुकेशन एंड कोमनिकेशन (आईइसी) एक्टिविटी भी कर रहा है जिसके तहत लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। घर व होटल का गिला सूखा कूड़ा अलग अलग करके नगर परिषद की गाड़ी में ही देने को प्रेरित किया जा रहा है। लेकिन कुछ लोग यह कार्य नहीं कर रहे हैं।

लोगों ने भी अनूठी पहल की सरहाना की

दूसरी ओर नगर परिषद की इस अनूठी पहल की लोगों ने सराहना की है। मनाली निवासी अतुल, राकेश, सीमा, दीपा, अंजली, रणजीत, अंकुर व बंशी ने कहा कि इस पहल से लापरवाह लोग जागरुक होंगे और शर्मिंदा होकर आगे से कूड़ा खुले में नहीं फेंकेंगे।

कार्यकारी अधिकारी करुण भरमौरिया ने लोगों से अपील की है की खुले में सड़क पर कूड़ा न फेंके एवं शहर को सुंदर एवं स्वच्छ बनाने में नगर परिषद् मनाली का सहयोग दें।

ये रहे उपस्थित

आज शुरु किए गए इस अनूठे अभियान में कार्यकारी अधिकारी करुण भरमौरिया, कनिष्ट अभियंता अतुल पराशर, सफाई पर्यवेक्षक रजत कुमार, एवम नगर परिषद् के अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...