डीएवी पब्लिक स्कूल तियारा में दो दिवसीय खेलों का आयोजन

--Advertisement--

तियारा – अमित शर्मा

डीएवी पब्लिक स्कूल तियारा में दो दिवसीय खेलों का आयोजन करवाया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि स्कूल की मैनेजर डॉ रश्मि जम्वाल ने शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को खेलों में अग्रसर रहने के लिए कहा।

डी ए वी के छात्र नीरज चोपड़ा का उदाहरण देते हुए उन्होंने शिक्षा के साथ खेलों में कैसे अपने भविष्य को संवार सकते इसके बारे में बताया। स्कूल में खेलों का शुभारंभ विभिन्न सदनों द्वारा परेड से हुआ।

कक्षा एल के जी से लेकर बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अलग अलग खेलों जैसे जलेबी रेस, गुब्बारा रेस, केला रेस, बोरी रेस, थ्री लेग रेस में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इसके अलावा कब्बड्डी, खो खो, बैडमिंटन , क्रिकेट इत्यादि खेलों में भी डी ए वी के विद्यार्थियों ने अपना परचम लहराया।

प्रधानाचार्या एकता ने बताया कि स्कूल में पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी विद्यार्थियों को अग्रसर रखा जाता है और डीएवी स्कूल विद्यार्थी के चहुमुखी विकास के लिए जिम्मेवार है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...