टाटा सूमो पर पहाड़ी से पथर गिरने से तीन औरतें घायल
मंडी – अजय सूर्या
थाना बल्ह के अंतर्गत रिवालसर से कलखर रोड पर गरोडू के पास एक टाटा सुमो नम्बर HP02M-0581पर पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण तीन महिलाओं (1) भदरी देवी पत्नी खूब राम उम्र 62 साल(2) सावित्री देवी पत्नी राम सिंह उम्र 52 साल (3) रतनी देवी पत्नी चंद्रमणि उम्र 51 साल सभी निवासी गांव व डाकघर वरसवान तहसील बल्ह जिला मंडी को चोटे आई हैं।
जिन्हें इलाज के लिए रिवालसर हॉस्पिटल ले गये है। जिसमें भदरी देवी व सावित्री देवी को आगामी इलाज के लिए लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक के लिए रेफर किया गया है।स्थानीय पुलिस नियमानुसार कार्यवाही कर रही है ।

