चंबा बस अड्डा के पास रावी नदी में समाए दो बाइक सवार, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिला चंबा के न्यू बस अड्डा के समीप एक हादसा पेश आया है। यहां दिवाली की रात दो बाइक सवार रावी नदी में समा गए। नदी का बहाव तेज होने के चलते दोनों को कोई सुराग नहीं लग पाया है।

घटना की जानकारी सोमवार सुबह लोगों को उस समय मिली जब उन्होंने सड़क किनारे बाइक को गिरा देखा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

दोपहर बाद पुलिस टीम ने रावी नदी में बहकर लापता हुए एक युवक का शव परेल पुल के पास से बरामद कर लिया है। मृतक युवक की पहचान अभय निवासी गांव छुदरा के तौर पर हुई है। हालांकि नदी में बहे दूसरे युवक का अभी तक कोई भी सुराग नहीं लग पाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फिर दहल उठा यूक्रेन, रूस ने राजधानी कीव पर किया मिसाइल-ड्रोन अटैक, 8 मौतें-25 घायल

हिमखबर डेस्क रूस ने गुरुवार तडक़े यूक्रेन की राजधानी कीव...

गुनु घराट पेयजल योजना की तकनीकी खामियों से किसानों पर मार, मुआवजे की मांग तेज

चम्बा - भूषण गुरुंग जिला चंबा की ग्राम पंचायत मसरूंड...

मिड-डे मील कार्यकर्ता बनना चाहते हैं? जोत की कोठी स्कूल में करें आवेदन

चम्बा - भूषण गुरुंग शिक्षा खंड चंबा के अंतर्गत राजकीय...