चोरों ने सेना अधिकारी के घर में लगाई सेंध, 25 लाख के गहनों व नकदी पर किया हाथ साफ

--Advertisement--

चोर कमरे के बाहर की ग्रिल तोड़कर घर में घुसे और 25 लाख रुपये के गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर लिया।

व्यूरो रिपोर्ट

हमीरपुर के नादौन में चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। शहर के वार्ड नंबर दो में सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी के घर से करीब 25 लाख रुपये के गहनों और नकदी पर चोरों ने हाथ साफ किया है। घटना का पता बुधवार देर शाम को उस समय चला जब करीब एक हफ्ते बाद परिजन घर लौटे।

सेवानिवृत्त कर्नल पीसी कौशल अपनी नौकरी के सिलसिले में जिला कांगड़ा के तहत योल में रह रहे हैं। दिवाली मनाने के लिए जब वह वीरवार शाम घर पहुंचे तो देखा कि एक कमरे का सामान बुरी तरह बिखरा हुआ था। चोरों ने कमरे के बाहर की एक ग्रिल तोड़कर अंदर रखा सामान चुरा लिया है।

उन्होंने बताया कि सोने के गहनों की कुल कीमत करीब 18 लाख रुपये है। जबकि घर के अंदर ही रखे 7 लाख रुपये की नकदी भी चुराई गई है। गहनों में दो सेट चूड़ी, दो चेन, दो कड़े, मंगलसूत्र, अंगूठी दो सेट करीब 300 ग्राम के सोने के इन गहनों के अलावा चांदी के डेढ़ किलो के करीब गहने हैं।

नादौन थाना प्रभारी अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने बताया कि चोरी की शिकायत मिली है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में खास आकर्षण बनी खरगोश की ऊन से बनी शॉल, कीमत ₹1 लाख; मफलर के दाम ने भी चौंकाया

हिमखबर डेस्क सांस्कृतिक राजधानी मंडी के सेरी मंच पर सजे...

HRTC बस में नशे में धुत कंडक्टर ने यात्रियों से वसूला किराया, टिकट नहीं दिए

हिमखबर डेस्क हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बिलासपुर से...

इतिहास और अर्थशास्त्र के शिक्षकों की भर्ती परीक्षाओं के परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने...