देहरा – शिव गुलेरिया
चन्द्रधर गुलेरी राजकीय महाविद्यालय हरिपुर (गुलेर) में “आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रतिक्रिया तैयारी के लिए स्वयंसेवक टास्क फोर्स का निर्माण” विषय पर गत तीन दिवस से चल रही विशेष कार्यशाला का समापन कालेज प्राचार्य डॉ अश्विनी कुमार पाराशर की अध्यक्षता में किया गया।
इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से नोडल आफिसर डॉ दिनेश कुमार शर्मा, राजकीय महाविद्यालय देहरा, हरजीत भुल्लर व इनकी टीम के प्रशिक्षक सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस कार्यशाला के प्रभारी डॉक्टर सुभाष चंद्रा ने समस्त अधिकारियों , प्राध्यापकों व कार्यशाला में भाग लेने वाले छात्रों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर डॉ राजीव रत्न, डॉ प्रभात कुमार शर्मा, मोनिका, डॉ नवीन, डॉ संतोष , दीक्षा चन्देल आदि उपस्थित रहे।

