हादसा: ड्राइवर की लापरवाही से 150 गहरी खाई में गिरी जेसीबी; एक की मौत दूसरा घायल

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल पुलिस ने बुधवार को बताया कि शिमला के पाटघर लिंक रोड के निर्माण में इस्तेमाल हो रही जेसीबी 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई तो वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि बंटी ठाकुर को शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि जेसीबी ऑपरेटर प्रेम चंद घायल हो गए। प्रेम चंद का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार ये दुर्घटना तब हुई जब जेसीबी ड्राइवर ने मशीन पर से अपना नियंत्रण खो दिया। पुलिस ने कहा कि ड्राइवर के उपर आईपीसी की धारा 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाना), धारा 337 (चोट पहुंचाना) और धारा 304 ए (लापरवाही के कारण मौत का कारण) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस का ये भी कहना है कि उनकी टीम अभी भी मामले की जांच कर रही है। वहीं वह ये भी जानने की कोशिश कर रही है कि कहीं जेसीबी में तो पहले से कोई खराबी नहीं थी। पुलिस का कहना है कि वह अलग-अलग पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...