दिल्ली के 30 साल के वकील की खीरगंगा ट्रैक में मौत, 4 दिन बाद पार्वती नदी में मिला शिवम का शव

--Advertisement--

घाटी के प्रसिद्ध मानतलाई ट्रैक रूट से गाइड के साथ लौटते समय ट्रैकर पार्वती नदी में गिर गया था। पुलिस विभाग ने रेस्क्यू टीम के साथ तलाश कर शव को बरामद किया है।

कुल्लू – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश में ट्रेकिंग के दौरान लोग काल का ग्रास बन रहे हैंताजा मामले में दिल्ली के 30 साल के वकील की मौत हुई हैकुल्लू जिले में खीरगंगा ट्रेक पर युवक ट्रेकिंग के दौरान फिसला पार्वती नदी में समा गयाअब युवक का शव बरामद किया गया है

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से सटे नोएडा के विवेक विहार इलाके के रहने वाले शिवम रॉय वीकएंड पर हिमाचल के कुल्लू घूमने आए थेइस दौरान वह शनिवार को ट्रेकिंग के लिए पार्वती वैली के खीरगंगा ट्रेक पर निकले थेइस दौरान वह खीरगंगा होते हुए मान तलाई झील तक पहुंचे

यहां से जब शिवम वापस, बरसैणी लौट रहे थे तो रास्ते में पोट्राघाट के पास पेर फिसलने के बाद नदी में गिर गए. यहां पर पुलिस और प्रशासन को उनके लापता होने की सूचना दी गईरेस्क्यू टीमों ने उनकी तलाश की और तीन दिन बाद मंगलवार को उनका शव बरामद हुआ है

हालांकि, अब तक रेस्क्यू टीम शव को लेकर मणिकर्ण नहीं पहुंची है और बुधवार को शव के यहां पहुंचने की उम्मीद हैगौरतलब है कि शिवम सुप्रीम कोर्ट में वकालत करते थे

पार्वती वैली में कई रेस्क्यू चला चुका छापे राम इस ऑपरेशन को मॉनिटर कर रहे हैंवहीं, कुल्लू प्रशासन शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपेगाशिवम का परिवार मामले की सूचना मिलने के बाद रविवार को पार्वती वैली पहुंचा था

एसपी साक्षी वर्मा के बोल

कुल्लू की एसपी साक्षी वर्मा ने घटना की पुष्टि की हैउन्होंने बताया कि मणिकर्ण घाटी के मान तलाई ट्रैक पर दिल्ली का युवक शिवम रॉय के खाई गिरने के बाद लापता हो गया था4 नवंबर को खीर गंगा से मानतलाई के बीच पटराघाट के पास अचानक पैर फिसलने से शिवम पार्वती नदी में गिर गया थानेगिज सर्च एंड रेस्क्यू टीम और पुलिस ने शिवम रॉय के शव को खोज लिया है और शव को बुधवार शाम तक मणिकर्ण लाया जा रहा है

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...