कागजों तक ही सिमट गया कोहलड़ी खेल मैदान

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोहलड़ी के विद्यार्थियों को खेल मैदान का सपना कागजों तक ही सीमित रहने के आरोप ग्रामीणों ने लगाए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक इस मैदान के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये का प्रावधान था, लेकिन यह कार्य तीन साल की अवधि बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं हो पाया है।

वहीं, दूसरी तरफ खेल मैदान के लिए जो जगह चयनित की गई है। उसके समीप ही खड्ड है। ऐसे में अगर खड्ड का जलस्तर बढ़ता है तो कभी भी नुकसान हो सकता है।

अभिभावकों अजीत कुमार, सन्नी कुमार, रवि कुमार, चंद्रेश कुमार, अमर चंद, प्रदीप कुमार और मनोज कुमार का कहना है कि एक तरफ सरकार खेल को बढ़ावा देने के दावे करती है तो वहीं, दूसरी तरफ कोहलड़ी स्कूल के लिए बनने वाले खेल मैदान का निर्माण कार्य आज दिन तक पूरा नहीं हो पाया है।

उन्होंने बताया कि इस कार्य की अवधि 1 जून 2020 से 30 अप्रैल 2021 थी। मगर काम तो शुरू हुआ, लेकिन आज दिन तक पूरा नहीं पाया है। अभिभावकों का कहना है कि इस मैदान का निर्माण से विद्यार्थियों को काफी सुविधा मिलनी थी। मगर खेल मैदान के लिए बच्चों का इंतजार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि खेल मैदान का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए।

स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान के बोल 

स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान सुनील कुमार का कहना है कि तीन साल पहले यह कार्य शुरू हुआ था। मगर आज दिन तक यह कार्य अधूरा पड़ा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की जांच की जाए।

कार्यवाहक खंड विकास अधिकारी के बोल 

कार्यवाहक खंड विकास अधिकारी चंबा रमनवीर सिंह का कहना है कि उन्हें हाल ही में ज्वाइन किया है। इस मामले की जांच की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...