शिमला से रामपुर जा रहा पंजाब का ट्रक खाई में गिरा, चालक समेत दो की मौत

--Advertisement--

शिमला, 07 नवम्बर – नितिश पठानियां

शिमला जिला के कुमारसेन थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। सोमवार देर रात खेखर नामक स्थान पर हुए इस हादसे में ट्रक चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक (PB11DA -9093) शिमला से रामपुर की तरफ जा रहा था कि खेखर के पास चालक ने नियंत्रण खोया और ट्रक कई फीट गहरी खाई में लुढ़क गया।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य चलाया और ट्रक सवार दो व्यक्तियों को गंभीर अवस्था में खाई से निकाला गया। इनमें ट्रक चालक मौके पर मृत मिला।

मृतक की पहचान जरनैल सिंह (46) पुत्र संतोष सिंह के रूप में हुई है। वह पंजाब के पटियाला जिला के मासिंगम गांव का रहने वाला था। दूसरे ट्रक सवार ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा। उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

कुमारसेन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...