2500 करोड़ के क्रिप्टो करेंसी घोटाले में 18 आरोपी गिरफ्तार,12 करोड़ की संपत्ति जब्त

--Advertisement--

शिमला, 7 नवंबर – नितिश पठानियां

हिमाचल में हुए 2500 करोड़ के क्रिप्टो करेंसी घोटाले में पुलिस ने 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में 12 करोड़ की संपत्ति भी जब्त की है। पैसे को डबल करने के लालच में एक लाख लोग ठगी का शिकार हुए, जिनमें पांच हज़ार सरकारी कर्मचारी भी शामिल है। घोटाले में पुलिस कर्मचारियों की भी मिलीभगत रही। SIT ने 2 करोड़ से अधिक कमाने वाले चार पुलिसकर्मियों को भी गिरफ्तार किया है।

डीजीपी हिमाचल प्रदेश संजय कुंडू ने बताया कि मामले में 100 लोगों की आरोपियों की गिरफ्तारियां हो सकती है। फिलहाल पुलिस 2 करोड़ से ज्यादा फ्रॉड करने वालों को गिरफ्तार कर रही है। पुलिस ने अभी तक 12 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है, जिसमें दुबई भागे मुख्य सरगना सुभाष शर्मा की 3 करोड़ की संपत्ति भी शामिल है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट पेश कर दी है। हालांकि आरोपियों ने जमानत के लिए अर्जी लगाई है। इसमें हमीरपुर के एकमात्र आरोपी को जमानत मिली है। हिमाचल पुलिस ने घोटाले की जांच के लिए केंद्रीय एजेंसियों से भी मदद मांगी है, ताकि पता लगाया जा सके कि कहीं मामला टेरर फंडिंग का तो नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...