“रलिया रा खेरा मेला” गीत पर नाचे दर्शक

--Advertisement--

सुनील राणा के नाम रही लंज में आयोजित सांस्कृतिक संध्या,पंकज कुमार पंकु अध्यक्ष ,युकां जिला काँगड़ा रहे मुख्यतिथि के रूप में मौजूद

शाहपुर – अमित शर्मा

चंगर क्षेत्र के लंज में पहली बार रामलीला कमेटी व दशहरा कमेटी तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें पंकज कुमार पंकु युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष, जिला परिषद ने मुख्यतिथि के रूप में मौजूद रहे। जिसमें सांस्कृतिक संध्या हिमाचली लोक गायक सुनील राणा के नाम रही।

उन्होंने हिमाचली गानों पर दर्शकों को जमकर नचाया। इसके बाद उन्होंने धुडू नचया, शिव एंचली, रलिया रा खेरा मेला सहित अन्य हिमाचली और पहाड़ी गीतों की प्रस्तुति दी।सुनील राणा ने अपने गीतों की प्रस्तुति शुरू की तो दर्शकों की भीड़ ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया।

दर्शकों ने उनके समक्ष जो भी फरमाइश रखी। उन्होंने उसे पूरा किया। वही हिमाचली लोक गायिका रीता ने भी इस मौके पर खूब समां बाँधा।मुख्यतिथि ने रामलीला कमेटी व दशहरा कमेटी को लंज में पहली बार सांस्कृतिक संध्या के आयोजन के लिए बधाई दी।

उन्होंने बताया कि संस्कृति हमारी धरोहर है उसे संजोए रखने का कमेटी के द्वारा सराहनीय प्रयास किया गया है। उन्होंने दशहरे पर सन्देश देते हुए कहा कि आज के पावन दिन पर हर एक अपने अंदर की बुराई को खत्म कर भाईचारे ओर सौहार्द को कायम रखे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...