दशहरे के दिन बड़ा हादसा: पल भर में खत्म हुआ पूरा परिवार, मासूम समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

देवघर जिले के चितरा थाना क्षेत्र के सिकटिया अजय बाराज के निकट आज अहले सुबह वाहन पलटने से डूबने के कारण पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिकटिया कैनाल के पास अनियंत्रित होकर बोलेरो के कैनाल में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई ।

सूत्रों ने बताया कि चितरा थाना क्षेत्र के आसनसोल गांव निवासी मनोज चौधरी अपनी बेटी को विदा किया था और बेटी दामाद को गिरिडीह जिले के साखों गांव में जाना था लेकिन केनाल में डूबने से एक ही परिवार के बेटी, दामाद, नाती, नथनी और ड्राइवर की मौत हो गई। चितरा थाना प्रभारी राजीव कुमार और अन्य स्थानीय ग्रामीणों ने सभी शवों को पानी से बाहर निकाला है।

PunjabKesari

एक तस्वीर सामने आई, जिसे देखकर हर किसी आंख नम हो जाएगी। तस्वीर में एक वृद्ध के हाथों में मासूम दिखाई दे रहा है।  घटना के संबंध में बताया गया कि चितरा थाना क्षेत्र के आसनसोल गांव निवासी मनोज चौधरी की बेटी व बच्चे दुर्गा पूजा के अवसर पर गांव आए थे। अपने बच्चों और पत्नी को लेने के लिए मनोज के दामाद गांव आए थे।

PunjabKesari

सुबह करीब 4:30 बजे मनोज की बेटी लवली देवी अपने पति, भाई और बच्चों के साथ मायके से अपने ससुराल गिरिडीह जिला अंतर्गत शाखो बांसडीह गांव के लिए बोलेरो से निकली थी। इस दौरान चालक का गाड़ी पर से संतुलन बिगड़ गया और बोलेरो सड़क किनारे रेलिंग तोड़ते ही बाराज के पास स्थित केनाल के गहरे पानी में जा गिरी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...