10 ग्राम चिट्टे के साथ धरे दो युवक, चंडीगढ़ से दबोचा सप्लायर

--Advertisement--

सोलन, 24 अक्तूबर – रजनीश ठाकुर

अर्की थाना की पुलिस टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवक को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार युवक चंडीगढ़ से चिट्टा लेकर अर्की क्षेत्र के युवाओं को बेच रहा था। जिस पर कार्रवाई करते हुए अर्की के सरली मोड के समीप दो युवकों से 10 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया।

आरोपी की पहचान तिलक राज गौतम (25) पुत्र लेखराज गौतम निवासी गांव-रिजैरी, व भवानी सिंह उर्फ भानु (24) पुत्र जय सिंह निवासी अर्की जिला-सोलन के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर चिट्टे की खेप के सप्लायर बारे पूछताछ की। जिसमें पता चला कि यह चिट्टे की खेप को चंडीगढ़ के एक चिट्टा सप्लायर रिक्की से लेकर आये थे।

पकड़े जाने के डर से रिक्की मौके से फरार हो गया था।थाना अर्की की टीम ने आरोपी रिक्की (47) पुत्र मामु राम निवासी सेक्टर 25 चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। चंडीगढ़ आरोपी के खिलाफ चंडीगढ़ में चिट्टा तस्करी के 6 मुक़दमे और एक लड़ाई- झगड़े का मुकदमा दर्ज हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...