हिमाचल के 5 एचपीएस अधिकारी बने IPS

--Advertisement--

शिमला, 24 अक्टूबर – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में पांच एचपीएस अधिकारी आईपीएस बन गए हैं। आईपीएस कैडर मिलने के साथ ही इन पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति भी हो गई है। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय की अधिसूचना के साथ ही आदेश जारी हो गए हैं। इसी के साथ हिमाचल में आईपीएस के पांच खाली पद भी भर गए हैं।

संघ लोक सेवा आयोग की चयन समिति की बैठक में इस पर निर्णय लिया गया है। भारतीय पुलिस सेवा (पदोन्नति द्वारा नियुक्ति) विनियम, 1955 के विनियम 7 के उप-विनियम (3) में निहित प्रावधानों का प्रयोग करते हुए संघ लोक सेवा आयोग ने 23-9-2023 को वर्ष 2022 की चयन सूची को अनुमोदित करते हुए प्रदेश के पांच एचपीएस अधिकारियों को आईपीएस कैडर दिया है। इनमें राकेश सिंह, अरविंद चौधरी, संदीप कुमार भारद्वाज, भागमल और राजेश कुमार शामिल हैं।

  • 26 मई 1974 को जन्मे राकेश सिंह पुलिस बटालियन बस्सी में कमांडेंट हैं। वह 2002 बैच के एचपीएस हैं और शिमला के कच्ची घाटी के रहने वाले हैं।
  • अरविंद चौधरी का जन्म 8 अप्रैल 1974 को हुआ। वह होमगार्ड के चंबा में कमांडेंट हैं। वह कांगड़ा जिला के मूल निवासी हैं। 2003 बैच के एचपीएस हैं।
  • 16 अप्रैल 1969 को जन्मे संदीप कुमार भारद्वाज शिमला जिला के कुमार सेन के रहने वाले हैं। वह 2005 बैच के एचपीएस हैं और मानवाधिकार आयोग में पुलिस अधीक्षक हैं।
  • भागमल का जन्म 30 मई 1970 को हुआ। वह मंडी जिला से ताल्लुक रखते हैं और 2006 बैच के एचपीएस हैं। वह पुलिस की सीटीएस विंग में एसपी हैं।
  • राजेश कुमार का जन्म 8 फरवरी 1974 को हुआ। वह कांगड़ा जिला के मूल निवासी हैं। 2007 बैच के एचपीएस हैं। वह गृह रक्षा विभाग में कमांडेंट हैं।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...