नशे के ओवरडोज से NIT छात्र के मौत मामले में चार युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

एनआईटी हमीरपुर में युवक की मौत के मामले में जिला पुलिस ने चार को गिरफ्तार किया है। इसमें एनआईटी हमीरपुर के दो स्टूडेंट भी शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मामला सामने आने के बाद मृतक युवक की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने एनआईटी हमीरपुर से कुछ ही दूरी पर कोट नामक स्थान पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यहां गाड़ी में दो लड़के बैठे पाए गए।

जिनकी पहचान रजत उर्फ गिफ्टी निवासी रोपा ख्याह तहसील व जिला हमीरपुर तथा इशांत राणा निवासी अणु कलां मकान 118 वार्ड दो तहसील व जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से 06.98 ग्राम हेरोइन (चिट्टा ) बरामद हुई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। रजत उर्फ गिफ्टी हेरोइन (चिट्टा ) का मुख्य आपूर्तिकर्ता है।

इसके अतिरिक्त इस अभियोग में आरोपी वर्णित वर्मा निवासी गांव घुमान तहसील कुमारसेन जिला शिमला प्रशिक्षु बीटेक तृतीय वर्ष और आरोपी वरुण शर्मा निवासी गांव गत्ताधार तहसील संगड़ाह जिला सिरमौर प्रशिक्षु बीटेक तृतीय वर्ष को भी इस अभियोग में गिरफ्तार किया गया है।

एसपी हमीरपुर आकृति शर्मा के बोल

एसपी हमीरपुर आकृति शर्मा का कहना है कि मामले में प्रारंभिक जांच के मुताबिक ड्रग ओवरडोज से छात्र की मौत होना प्रतीत हो रही है। मामले में आईपीसी की धारा 304 के तहत केस दर्ज किया गया है तथा एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी से हेरोइन भी बरामद की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...