गाड़ी को पास न देने पर कर दी पिटाई, मामला दर्ज

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

गाड़ी को पास न देने पर हुआ विवाद आपसी मारपीट में बदल गया। एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति को चोटिल कर दिया। मामला पुलिस में पहुंच गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना क्षेत्र हरिपुर के अंतर्गत सकरी नामक स्थान पर हरिपुर की ओर से आ रहे दो वाहनों के चालकों में आपसी बहस हो गई। यह बहस गाड़ियों में पास को लेकर हुई बताई जा रही है। बात इतनी बढ़ गई कि कार सवार व्यक्ति ने स्कूटी सवार व्यक्ति से हाथापाई कर डाली, जिससे उसे चोटें आई हैं।

घटना के बाद पुलिस थाना हरिपुर में इसकी सूचना दी गई। पुलिस टीम जांच अधिकारी के साथ मौके पर पहुंची, जहां पर उन्होंने पीड़ित व्यक्ति के बयान दर्ज करने के उपरांत उन्हें मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...